Tata Group की NBFC कंपनी Tata Capital का IPO भले ही कमजोर शुरुआत के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ हो, लेकिन ब्रोकरेज हाउस इसे लंबे समय के लिए बेहतर निवेश मान रहे हैं। कंपनी का शेयर ₹330 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ, जो इसके ₹326 के इश्यू प्राइस से केवल करीब 1.2% अधिक था।
TATA Capital IPO – 13 अक्टूबर 2025, दिन सोमवार को मार्किट में लिस्ट किया गया , BSE में यह स्टॉक 1.23 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 330 रूपए पर लिस्ट हुआ , वहीँ NSE में भी TATA Capital Share में तेजी देखने को मिली है, NSE में TATA Capital Share 1.23 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 330रूपए पर लिस्ट हुआ
टाटा ग्रुप की NBFC कंपनी Tata Capital के शेयर ने सोमवार को शेयर बाजार में कमजोर लिस्टिंग की। कंपनी का शेयर ₹330 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ, जो इसके ₹326 के इश्यू प्राइस से मात्र 1.2% अधिक था। लिस्टिंग के बाद स्टॉक में हल्की गिरावट दर्ज हुई और यह ₹327 के आसपास कारोबार करता दिखा।
हालांकि, इस धीमी शुरुआत के बावजूद, दो प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों — Emkay Global और JM Financial — ने Tata Capital पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। दोनों ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹360 तय किया है, जो करीब 10% की संभावित बढ़त दर्शाता है।
ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी का मजबूत ब्रांड वैल्यू, लगातार बढ़ता AUM, और टाटा ग्रुप का भरोसा इसे लंबी अवधि के लिए आकर्षक निवेश बनाते हैं। कंपनी के एमडी और सीईओ राजीव सभरवाल ने कहा कि “हम लिस्टिंग के परिणाम से संतुष्ट हैं और दीर्घकालिक विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे।”
विशेषज्ञों का कहना है कि Tata Capital की लिस्टिंग भले ही फ्लैट रही हो, लेकिन इसका बिजनेस मॉडल और फाइनेंशियल प्रदर्शन इसे आने वाले समय में निवेशकों के लिए मजबूत रिटर्न का अवसर बना सकता है


